श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 ने की पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई, वेदा और डबल आई-स्मार्ट को छोड़ा पीछे

By: Mukul Singh

On: Friday, August 16, 2024 12:33 PM

श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 ने की पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई
Google News
Follow Us

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बॉक्स ऑफिस ने भी धमाल मचाया है। जॉन अब्राहम की वेदा, श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 और संजय दत्त स्टारर फिल्म डबल आई-स्मार्ट ने स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट करने में योगदान दिया है। फिल्मों की ओपनिंग भी जबरदस्त रही। हालांकि डबल आई स्मार्ट थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। मगर फिल्म की दमदार कहानी दर्शकों को सिनेमाघर तक खींच सकती है। दूसरी ओर श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 ने कमाई की रेस में पहला स्थान पाया है। आईए इनके बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

फिल्म 1st डे कलेक्शन 
वेदा 9.47 करोड़
डबल आई-स्मार्ट  8.4 करोड़
स्त्री 2 26 करोड़

Vedaa Movie Opening Day Collection

Vedaa फिल्म का डायरेक्शन निखिल आडवाणी द्वारा किया गया था। जिसमें जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ मुख्य भूमिका में नजर आईं हैं। फिल्म का ओपनिंग डे ठीक ठाक रहा. यह एक वास्तविक घाटना पर आधारित सोशल मैसेज देने वाली फिल्म है। फिल्म ने पहले दिन इंडिया से लगभग 6.52 करोड़ जबकि वर्ल्डवाइड 9.47 करोड़ का कलेक्शन किया है। मगर Sacnilk में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का कुल बजट लगभग 50 करोड़ है। जिसके बराबर फिल्म का कलेक्शन थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है।

Double iSmart 1st Day Box Office Collection

संजय दत्त और राम पोथिनेनी की मुख्य भूमिका और पुरी जगन्नाथ के डायरेक्शन में तैयार की गई। फिल्म 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होने के बावजूद कुछ खास न कर पाई। फिल्म ने पहले दिन 8.4 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म की कहानी दर्शकों को जबरदस्त पसंद आई है। जो समय से आगे की टेक्नोलॉजी की झलक दिखती है।

फिल्म में संजय दत्त की भूमिका एक इंटरनेशनल ड्रग डीलर और वेपन तस्कर की है। जो अपनी मां की हत्या का बदला लेने के लिए भारत आता है। इसके साथ ही फिल्म में ट्विस्ट आता है। बिग बुल यानी संजय दत्त को पता चलता है, कि वह ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित है। मगर वह हर हाल में अपनी मां के मर्डर का बदला लेना चाहता है। इलाज के लिए मकरंद देशपांडे (वैज्ञानिक) उसे मेमोरी ट्रांसफर करने की सलाह देता है। क्योंकि बिग बुल के सिर में एक USB पोर्ट भी मौजूद है। जिससे वह अपने दिमाग का सारा डाटा ट्रांसफर कर सकता है। ओवरऑल फिल्म की कहानी काफी मजेदार और सस्पेंस से भरपूर है, जो एडवांस टेक्नोलॉजी को दिखाती है।

Stree 2 1st Day Box Office Collection

15 अगस्त पर सभी फिल्मों को कड़ी टक्कर देते हुए श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की स्त्री 2 ने जबरदस्त कमाई की है। फिल्म पहले ही दिन लगभग 26 करोड़ का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन करते हुए सबसे आगे चल रही है। फिल्म को लगभग 3 से साढ़े 3 हज़ार स्क्रीन पर दिखाया गया है। दो दिन बाद रक्षाबंधन फेस्टिवल भी वीकेंड के साथ आने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है, कि स्त्री 2 वीकेंड तक तगड़ा कलेक्शन करके ब्लॉकबस्टर साबित होगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment