साउथ की इस फिल्म ने बढ़ा दीं स्त्री 2 की परेशानियाँ, ट्रेलर देख सब हुए हैरान

By: Mukul Singh

On: Saturday, July 27, 2024 5:40 PM

साउथ की इस फिल्म ने बढ़ा दीं स्त्री 2 की परेशानियाँ, ट्रेलर देख सब हुए हैरान 
Google News
Follow Us

कुछ समय पहले ही हॉरर फिल्म स्त्री 2 का ट्रेलर जारी किया गया था। जो दर्शकों को जबरदस्त पसंद आया। यह एक रियल घटना पर आधारित हॉरर फिल्म होगी। जिसमें तमन्ना भाटिया, श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, और फ्लोरा सैनी सहित पंकज त्रिपाठी जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे। ओवरऑल फिल्म को लेकर मार्केट में काफी अच्छी हाइप बनी हुई थी। मगर हाल ही में साउथ की एक हॉरर फिल्म के ट्रेलर ने स्त्री 2 की सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। आईए जानते हैं कि यह साउथ की फिल्म कौन सी है ? और यह स्त्री 2 को कैसे प्रभावित करेंगे।

Stree 2 Vs Demonte Colony 2

स्त्री 2 एक हॉरर ड्रामा फिल्म है। जो 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। मगर ताजा अपडेट के मुताबिक साउथ की हॉरर फिल्म डेमोंटे कॉलोनी 2 का क्लेश स्त्री 2 से होने वाला है। डेमोंटे कॉलोनी 2 भी एक हॉरर फिल्म है। जिसका पहला भाग साल 2015 में रिलीज किया गया था। फिल्म का पहला भाग दर्शकों को खूब पसंद आया था। यह फिल्म मात्र 2 करोड़ के बजट में तैयार की गई थी। जिसने लगभग 65 करोड़ की कमाई की। लोगों ने डेमोंटे कॉलोनी पहले से देखी हैं । जिसके बाद अब स्त्री 2 की बॉक्स ऑफिस पर परेशानियां बढ़ती नजर आ रही है।

Demonte Colony

साल 2015 में आई फ़िल्म डेमोंटे कॉलोनी में रमेश थिलक, अरुलनिथ और सनंत अहम भुमिका में नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन अजय ज्ञानामुथु ने किया था। इसके सेकंड पार्ट के ट्रेलर ने पूरे बॉलीवुड में खलबली मचा दी है। फिल्म का ट्रेलर काफी खतरनाक है। जो स्त्री 2 के मार्क्स के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। दोनों ही फिल्में 15 अगस्त पर रिलीज होना तय हो चुकी है। जिसके चलते एक दूसरी फिल्मों की कमाई प्रभावित होना तय हैं।

Demonte Colony 2 Trailer

फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत एक उल्टे लटके हुए जख्मी व्यक्ति से होती है। जो स्वयं को कोड़े मार रहा है। काफी दर्द के बाद भी वह खुद को कोड़े मारता जाता है। शायद वह किसी पैरानॉर्मल घटना का शिकार हुआ है। और उसका शरीर खुद के काबू में नहीं है। उसके बाद फिल्म के ट्रेलर में कई भूतिया और डरावने सीन दिखाए जाते हैं। जो किसी पुराने महल की याद दिलाते है। जिसमे भूतों का कब्जा किया हुआ है। फिल्म में काफी ज्यादा डरावने और सस्पेंस भरे सीन है। दरवाजे के उस पार क्या होगा ? पहले बताना या सोचना भी बेवकूफी होगी। फिल्म के किरदार किसी रहस्यमय भाषा को समझने और पेपर पर प्रिंट किसी पुराने नक्शे को फॉलो करने की कोशिश करते हैं। शायद वह भूत से पीछा छुड़ाने अथवा किसी ऐसे यंत्र/लॉकेट की तलाश में है। जिससे उनका पीछा भूत छोड़ देगा। 

ओवरऑल बात करें तो Demonte Colony 2 Trailer को देखने के बाद दर्शक अपने शब्द वापस लेंगे और स्त्री 2 के बजाय Demonte Colony 2 देखने जाएंगे। फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी सीन भी होंगे। जो दर्शकों को बोर होने से बचाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment