---Advertisement---

सन ऑफ़ सरदार 2 में रहेंगे संजय दत्त, UK में नहीं भारत में ही होगी फिल्म की शूटिंग

By: Mukul Singh

On: Wednesday, August 7, 2024 4:41 PM

सन ऑफ़ सरदार 2 में रहेंगे संजय दत्त
Google News
Follow Us
---Advertisement---

इन दिनों संजय दत्त और अजय देवगन स्टारर फिल्म सन ऑफ सरदार 2 काफी चर्चा में बनी हुई है। पहले खबर आई थी, कि संजय दत्त फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह किसी भोजपुरी एक्टर को कास्ट कर लिया गया है। क्योंकि फिल्म UK में शूट की जाएगी और संजय दत्त को यूके सरकार वीजा नहीं दे रही है। मगर अब यह पुष्टि हो चुकी है, कि संजय दत्त फिल्म का हिस्सा होंगे। और सोनाक्षी सिन्हा फिल्म में रिप्लेस की जा चुकी है। आईए इस बारे में विस्तार से जानकारी लेते हैं।

सन ऑफ़ सरदार 2 अपडेट 

कुछ समय पहले ही अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दी थी। एक्टर ने फिल्म के शूटिंग सेट से वीडियो क्लिप शेयर की थी। जिसमें फिल्म के गाने की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में मृणाल ठाकुर पंजाबी कुड़ी के किरदार में नज़र आयेगी। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा को मृणाल ठाकुर के साथ रिप्लेस किया गया है। इसके बाद खबरें मिल रही थी कि संजय दत्त को भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन के साथ रिप्लेस किया जाएगा। फिल्म का डायरेक्शन विजय कुमार अरोड़ा कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2025 तक रिलीज की जाएगी। 

सन ऑफ सरदार 2 में रहेंगे संजय दत्त 

ताजा अपडेट के मुताबिक संजय दत्त को यूके के लिए वीजा तो नहीं मिला मगर वह इस फिल्म का हिस्सा होंगे। संजय दत्त के हिस्से की शूटिंग भारत में ही की जाएगी। यानि वो कास्ट एंड क्रू के साथ यूके नहीं जाएंगे। इनके अलावा बाकी की शूटिंग यूके में पूरी होगी। 

संजय दत्त को यूके का वीजा क्यों नहीं मिला?

जानकारी के लिए बता दे, साल 1993 में अवैध हथियार  रखने के चलते संजय दत्त को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया था। अवैध हथियार रखने और अंडरवर्ल्ड से ताल्लुकात रखने के कारण उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई थी। जो उनके लिए अब मुसीबत बन रही है। नियम के मुताबिक जेल की सजा काट चुके और अपराधीक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले लोगों को यूके सरकार वीजा नहीं देती।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment