---Advertisement---

नागा चैतन्य सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद सोभिता धुलिपाला से करने जा रहे है शादी

By: Mukul Singh

On: Thursday, August 8, 2024 1:11 PM

नागा चैतन्य
Google News
Follow Us
---Advertisement---

साउथ इंडस्ट्री के फेमस कपल नागा चैतन्य और सामंथा रुथ प्रभु ने लगभग 5 सालों के लंबे रिलेशन के बाद साल 2017 में शादी की थी। मगर यह शादी महज 4 सालों में ही खत्म हो गई। और कपल ने साल 2021 में तलाक लेकर अपने आप को एक दूसरे से अलग कर लिया। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते थे, और काफी अच्छे दोस्त भी थे। मगर उनका यह रिश्ता ना चल सका। अब नागा चैतन्य से जुड़ी ताजा खबर मिल रही है, कि वह कथित तौर पर शोभिता धूलिपाला के साथ सगाई करने जा रहे हैं। उनकी इंगेजमेंट की यह खबर फैंस की हैरानी का कारण बन रही है। 

Sobhita and Naga Chaitanya Engagement News

द ग्रेट आंध्र में छपी एक खबर के मुताबिक शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य 8 अगस्त को सगाई करने जा रहे हैं। यह खबर सोशल मीडिया में आग की तरह फैल रही है। हालांकि दोनों ही स्टार्स की ओर से सगाई को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। फैंस सगाई की खबरें सुनकर काफी एक्साइटेड है। न्यूज़ 18 की ओर से मिली अपडेट के मुताबिक नागा चैतन्य के पिता और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन जल्द ही शादी का आधिकारिक ऐलान करेंगे। जबकि सगाई की फोटोज शुक्रवार तक सामने आने की जानकारी दी गई है।

सोभिता धुलिपाला ने दिया था इंटरव्यू 

सोभिता धुलीपाला को हालिया इंटरव्यू में पूछा गया था कि वह प्यार पर अपने क्या विचार रखना चाहती है, तो उन्होंने कहा कि वह हमेशा प्यार में रहती है और यह एक फ्यूल की तरह है। जो उन्हें काफी उत्साहित और एनर्जेटिक फील कराता है। प्यार शायद एकमात्र चीज है। जो जीवन की जरूरत और एक लग्जरी थिंक है। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने रिलेशन को प्राइवेट ही रखा है। मगर फैंस ने अंदाजा लगा लिया था, कि वह किसके ख्याल में यह सब कुछ कह रही है।

नागा चैतन्य और सोभिता धुलिपाला ने एंजॉय की ट्रिप

पिछले हफ्ते ही नागा चैतन्य और सोभिता धुलिपाला के सोशल मीडिया पर कई अलग अलग तस्वीरें शेयर की गई थी। सोभिता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने जंगल में एक मोर देखा है। इसके बाद नागा चैतन्य ने भी सूर्यास्त का शानदार नजारा कैप्चर करते हुए जंगल की तस्वीर शेयर की। दोनों ही तस्वीरों को देखने के बाद फैंस ने यह समझने में देरी नहीं लगाई कि दोनों कपल एक साथ ट्रिप पर गए हुए हैं। फोटोज का वातावरण और अन्य कई चीज काफी सिमिलर थी। यानी दोनों कपल एक साथ ही वेकेशन मनाने निकले थे। 

वर्क फ्रंट की बात करें, तो सोभिता OTT की सबसे ज्यादा चार्ज करने वाली एक्ट्रेस में से एक है। जो हाल ही में देव पटेल की मंकी मैन मूवी में नजर आई थी। अब वह वंदना कटारिया की सितारा में नजर आने वाली है। दूसरी और नागा चैतन्य अपकमिंग फिल्म थंडेल में नजर आएंगे। जो 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज किया जाना तय हुई है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment