---Advertisement---

एक्ट्रेस साई पल्लवी का 2 बच्चों के पिता के साथ अफेयर की क्या है सच्चाई

By: Mukul Singh

On: Sunday, July 28, 2024 5:20 PM

क्या है एक्ट्रेस साई पल्लवी के अफेयर की सच्चाई
Google News
Follow Us
---Advertisement---

साई पल्लवी लगातार सुर्खियों में रहने वाली एक्ट्रेस है। जो इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म में रामायण की तैयारी में बिजी है। मगर इसी दौरान साई पल्लवी की पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसी खबर का खुलाशा हुआ है। जिसने हर किसी को दंग कर दिया है। दरअसल सोशल मीडिया में खबरें चल रहीं हैं, कि साई पल्लवी का दो बच्चों के बाप और अपने से बड़े एक्टर के साथ चक्कर चल रहा है। आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Sai Pallavi Relationship News

पॉपुलर साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी ने साल 2015 में मलयालम फिल्म प्रेमम से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी। जो दर्शकों को काफी पसंद आई। इसके बाद एक्ट्रेस ने अथिरन, फिदा, मारी 2 और काली जैसी बेहतरीन फिल्मों से दर्शकों का दिल जीत लिया। मगर अब खबरें है की एक्ट्रेस साई पल्लवी दो बच्चों के पिता पर अपना दिल गवा बैठी हैं। हाल ही में सिनेजोश में छपी एक खबर के मुताबिक साई पल्लवी की पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा दावा किया है। जिसने उनके फैंस को काफी कुछ सोचने पर मजबूर कर दिया। यह पहली बार नहीं है। जब एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें सामने आई है। इससे पहले भी वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में घिर चुकी है।

सिनेजोश की खबर में एक्टर का नाम रिवील नहीं किया गया है। साई के अफेयर को लेकर सोशल मीडिया में काफी हंगामा मचा हुआ है। जिस पर एक्ट्रेस की ओर से फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। हालांकि इन खबरों के बाद पल्लवी का एक काफी पुराना इंटरव्यू वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें उनसे पूछा गया है, कि वह साउथ एक्टर सूर्या से शादी करने के बारे में क्या ख्याल रखती है? जवाब में पल्लवी कहती है कि वह शादी करने के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं है, क्योंकि वह अपने माता-पिता से दूर रहने के लिए बिलकुल भी सहमत नहीं हैं। ऐक्ट्रेस ने शादी करने से ना करते हुए अपने परिवार के साथ रहना चुना है।

साई पल्लवी की आगामी फिल्म रामायण है

वर्क फ्रंट की बात करें, तो साई अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण की शूटिंग को लेकर बिजी हैं। जिसमें वह रणबीर कपूर के साथ राम और सीता की जोड़ी को पूरा करेंगी। रामायण की स्टोरी और कास्टिंग की तैयारी शुरू हो चुकी है। फिल्म प्री प्रोडक्शन स्टेज पर है। जो अंदाजन रूप से 2027 तक सिनेमाघरों में नजर आ सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment