---Advertisement---

पंकज त्रिपाठी को क्यों कहा जाता है इंडियन वेब सीरीज का बाप

By: Mukul Singh

On: Sunday, August 4, 2024 5:27 PM

पंकज त्रिपाठी को क्यों कहा जाता है इंडियन वेब सीरीज का बाप
Google News
Follow Us
---Advertisement---

पंकज त्रिपाठी की गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में की जाती है। जिन्होंने न सिर्फ़ फिल्मों में बल्कि वेब सीरीज की दुनिया में भी एक अलग पहचान बनाई है। उनका दमदार अभिनय दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आता है। इन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2004 में रन फिल्म से की थी। मगर फिल्मी दुनिया में इनको असली पहचान गैंग्स आफ वासेपुर और मसान जैसी फिल्मों से मिली। वर्तमान में यह न सिर्फ फिल्मों में बल्कि वेब सीरीज में भी काफी ज्यादा नजर आ रहे हैं। उनकी पिछली सभी वेब सीरीज ने जबरदस्त कामयाबी दर्ज की है। जिसके बाद पंकज त्रिपाठी को इंडियन वेब सीरीज का बाप कहा जाने लगा है।

पंकज त्रिपाठी वेब सीरीज

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों से काफी नाम कमाया है। लेकिन इसे स्वीकार में कोई दोहराह नहीं कि वेब सीरीज ने उनकी प्रतिभा को ज्यादा मुकम्मल किया है। इनकी पॉपुलर वेब सीरीज में मिर्जापुर, क्रिमिनल जस्टिस सैक्रेड गेम जैसी कई वेब सीरीज का नाम शामिल है। लोगों को मिर्जापुर वेब सीरीज सबसे ज्यादा पसंद आई है। जिसके तीन भाग रिलीज किया जा चुके हैं।।मिर्जापुर में पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया का किरदार निभाया है। जो दर्शकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है।

सभी तरह के रोल करने में है माहिर

पंकज त्रिपाठी एक ऐसे अभिनेता है, जो किसी भी फिल्म या वेब सीरीज के किसी भी किरदार में एकदम फिट बैठते हैं। चाहे गैंगस्टर का रोल करना हो या वकील बनकर वकालत वह हर किरदार बखूबी निभाते हैं। जिसका उदाहरण मिर्जापुर और क्रिमिनल जस्टिस वेब सीरीज में देखने को मिलता है। मर्डर मुबारक फिल्म में उन्होंने एक पुलिस वाले का किरदार निभाया था। जो यह साबित करता है, कि वह किसी भी किरदार को न सिर्फ निभाते हैं। बल्कि वह उस किरदार को वास्तविक रुप से जीते हैं। 

वेब सीरीज में चमकी किस्मत

पंकज त्रिपाठी ने साल 2014 में रिलीज हुई वेब सीरीज सिटीलाइट से वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखा। हालांकि इसमें पंकज त्रिपाठी इसमें मुख्य भूमिका में नहीं थे। मगर उनकी बडी सफलता की छोटी शुरुआत यहीं से हुई थी। इसके बाद वह साल 2018 में “मिर्जापुर” में नजर आए. जहां उनके किरदार को सराहा गया। वेब सीरीज हिट रही। जिसके बाद उनकी किस्मत चमक पड़ी। फॉलोइंग ईयर में उन्होंने एक और वेब सीरीज की, जिसका नाम काली है। इसमें भी उनके काम को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली।  

इसके बाद उनके घर के आगे मेकर्स की लाइन लग गई। उन्होंने लाल कबीरा, अंग्रेजी मीडियम और गोल्डफिश जैसी कई वेब सीरीज से अपनी कला का लोहा मनवाया। अभी मेकर्स वेब सीरीज बनाने के ख्याल के साथ ही पंकज त्रिपाठी की छवि पहले ही दिमाग में ले आते हैं। 

पंकज त्रिपाठी अपकमिंग मूवीज

निकट भविष्य की बात करें, तो पंकज त्रिपाठी 15 अगस्त को स्त्री 2 फिल्म के साथ नजर आने वाले हैं। इसके बाद वह ठग लाइफ, अभी तो पार्टी शुरू हुई है, और मेट्रो इन दिनों जैसी कई बड़ी फिल्मों में साल के अंत तक नजर आने वाले हैं।

छुपा रखा था इतना बड़ा राज

पंकज त्रिपाठी को पसन्द तो बहुत करते हैं। लेकिन इनका असली नाम बहुत कम लोग जानते हैं। इनका असली नाम पंकज त्रिपाठी नहीं बल्कि पंकज तिवारी था। इन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि, जब यह बहुत छोटे थे तभी उन्होंने यह नोटिस किया कि जिसका भी नाम त्रिपाठी है। वह एक सफल और अव्वल दर्जे का व्यक्ति है। जबकि इनका सरनेम तिवारी है, जो या तो पंडित है या खेती करते हैं। इनका बचपन से ही कुछ बड़ा करने का ख्वाब था। जिसके चलते इन्होंने अपना नाम खुद से ही पंकज तिवारी से पंकज त्रिपाठी कर लिया। स्कूल में भरा जाने वाला फॉर्म भी इसी नाम से भरा। जिसके खारिज होने के डर से इन्होंने अपने पिता का नाम भी त्रिपाठी कर दिया। तब से इनके सरनेम में त्रिपाठी ही चला आया है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment