---Advertisement---

IFFM 2024 Mrs Premiere: फिल्म के लिए Sanya Malhotra को मिला था बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

By: Mukul Singh

On: Wednesday, July 17, 2024 11:22 PM

IFFM 2024 Mrs Premiere
Google News
Follow Us
---Advertisement---

IFFM 2024 Mrs Premiere: Sanya Malhotra स्टारर फिल्म Mrs 17 नवंबर 2023 को रिलीज की गई थी. जो दर्शकों को खूब पसंद आई। फिल्म का निर्देशन आरती कवडद ने किया था। Sanya Malhotra को इस फिल्म में लीड रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी मिला था। ताजा जानकारी के मुताबिक़ फिल्म का प्रीमियम आईआईएफएम 2024 (IIFM 2024) में होगा।

IFFM 2024 Mrs Premiere

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2024 (IFFM) सान्या मल्होत्रा स्टारर ‘मिसेज’ का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है। आरती कदव द्वारा निर्देशित इस फिल्म का ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस फेस्टिवल में स्वागत किया गया है। ‘मिसेज’ एक महिला के मुश्किलों से भरे जीवन पर प्रकाश डालती है, जिसका किरदार सान्या ने निभाया है। इसके साथ ही वह फिल्म में एक डांस टीचर भी है।

फिल्म दर्शकों का दिल जीत गई

फिल्म में सान्या एक शादीशुदा महिला के किरदार में होती है। जो की एक डांस टीचर है। शादी के बाद उसका जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। वह अपने वैवाहिक जीवन और अपनी डांस रुचि के बीच ठीक से ताल में नहीं बन पाती है। जिसके चलते उसके वैवाहिक जीवन का संतुलन बिगड़ जाता है।

समाज उसे अपने तौर तरीकों के दबाव में डालने का प्रयास करता है। मगर वह अपनी हिम्मत नहीं हारती। फिल्म में समाज की स्थिति और महिलाओं के साथ हो रहे सामाजिक अत्याचारों को अनोखे अंदाज में पर्दे पर दिखाया गया है। जिस कारण ये फिल्म दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही।

मिसेज किस फिल्म की रीमेक है?

IFFM 2024 Mrs Premiere
मिसेज Remake with द ग्रेट इंडियन किचन | source: mayapuri

जानकारी के लिए बता दे, मिसेज फिल्म मलयालम फिल्म “द ग्रेट इंडियन किचन” की हिंदी रीमेक है। जिसमें साम्या, कंवलजीत सिंह और निशांत दहिया भी मुख्य भूमिका में नजर आए।

बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Sanya Malhotra के मिसेज फिल्म के दमदार अभिनय ने इंडियन सिनेमा में एक अनोखी छाप छोड़ी हैं। उनके शानदार अभिनय को देखते हुए इनको न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड दिया जा चुका है।

Baby John में नजर आएगी Sanya Malhotra

वर्क फ्रंट की बात करें तो Sanya Malhotra फिलहाल बेबी जॉन एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग में बिजी है। जो 25 दिसंबर 2024 को रिलीज होने वाली है।

निष्कर्ष: इस लेख में एक्ट्रेस Sanya Malhotra की फिल्म Mrs से जुड़ा ताजा अपडेट दिया गया है। IFFM 2024 में सान्या मल्होत्रा की फिल्म Mrs का Premiere होगा। इस लेख का सोर्स गूगल है। जिसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो हमें सूचित करें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment