---Advertisement---

Bollywood Romantic Movies: बॉलीवुड की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रोमांटिक फिल्में

By: Mukul Singh

On: Wednesday, September 4, 2024 11:47 PM

Bollywood Romantic Movies
Google News
Follow Us
---Advertisement---

Bollywood Romantic Movies: रोमांटिक फिल्में देखना काफी अलग अनुभव देता है। जो दिमाग को शांत करने के साथ-साथ चिंता दूर करने का भी एक शानदार तरीका है। बॉलीवुड में रोमांटिक फिल्मों की भरमार है। मगर बॉलीवुड में कुछ ऐसी भी रोमांटिक फिल्में है। जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई है। और इन्हें आज भी दर्शक खूब पसंद करते हैं। इन फिल्मों में रोमांस के साथ-साथ इमोशनल और ड्रामा भी भरपूर देखने को मिलता है। जो दर्शकों के मजे को और ज्यादा चटपटा बनाता हैं। अगर आपको भी रोमांटिक लव एंगल फिल्में देखने का शौक है। तो हम आपको कुछ ऐसी हिट रोमांटिक फिल्मों की लिस्ट देंगे। जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली रोमांटिक फिल्में

इस लिस्ट को तैयार करते समय हमने कुछ खास चीजों का ध्यान रखा है। जैसे फिल्म रोमांटिक होने के साथ-साथ इमोशनल और ड्रामा से भरपूर हो। ताकि दर्शक बोर होने से बचे और फिल्म का भरपूर आनंद उठा सकें। जिसमें दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, दिल बेचारा, जब तक है जान और आशिक 2 जैसी सुपर हिट रोमांटिक फिल्मों का नाम शामिल है। आईए इनके बारे में एक-एक करके विस्तार से जानकारी लेते हैं। 

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

20 अक्टूबर 1995 में आदित्य चोपड़ा द्वारा डायरेक्ट की गई “दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे” फिल्म बॉलीवुड की सबसे सफल रोमांटिक लव स्टोरी फिल्मों में से एक मानी जाती है। जिसमें बॉलीवुड के रोमांस किंग अभिनेता शाहरुख खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। शाहरुख खान की जोड़ीदार काजल बनी है। फिल्म के डायलॉग (जा काजल जी ले अपनी जिन्दगी) आज भी लोगों की जुबान पर है। इनके अलावा फिल्म में करण जौहर, अमरीश पुरी, अनुपम खेर और फरीदा जलाल जैसे कलाकारों ने अहम भूमिका निभाई है।

काजोल के किरदार सिमरन की मुलाकात एक ट्रिप पर शाहरुख खान से होती है। दोनों के बीच प्यार के फूल खिलने लगते हैं। मगर काजल के पिता यानी अमरीश पुरी के किरदार को यह रिश्ता मंजूर नहीं होता। सिमरन का रिश्ता कहीं और तय किया जाता है। मगर शाहरुख खान उसका पीछा करते-करते पंजाब तक पहुंच जाता है। जहां वह कैसे तैसे सिमरन से मिलता है और उसे यकीन दिलाता है, कि वह उसकी शादी नहीं होने देगा। शाहरुख खान सिमरन को भगाकर भी शादी कर सकता था। मगर वह शादी में परिवार की रजामंदी चाहता था। दोनों की लव केमिस्ट्री दर्शकों की आंखों में आंसू ला देती है। अंततः काजोल के पिता शाहरुख खान से सिमरन की शादी करने के लिए मान जाते हैं। यह फिल्म अपने दशक की सबसे बड़ी सफल रोमांटिक फिल्म बनी थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर 102 करोड का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन किया था।

दिल बेचारा

सुशांत सिंह स्टारर फिल्म दिल बेचारा 24 जुलाई 2020 को मुकेश छाबड़ा के डायरेक्शन में रिलीज की गई। जिसमें संजना सांघी ने हीरोइन का किरदार निभाया था। इनके अलावा फिल्म में साहिल वेद, स्वस्तिका मुखर्जी, दुर्गेश कुमार, जावेद जाफरी और प्रियंका आर्य जैसे बड़े कलाकारों ने सहयोगी भूमिका निभाई।

यह फिल्म रोमांटिक होने के साथ-साथ काफी ज्यादा इमोशनल भी है। जिसमें हीरोइन यानी किज़्जी बासु और मैनी की प्रेम कहानी दिखाई जाती है। जो किसी अन्य लव स्टोरी से काफी अलग मालूम पड़ती है। हीरोइन को अकेला रहना काफी ज्यादा पसंद है। जो अपनी ही धुन में खुश रहती हैं। मगर उसे पता चलता है, कि उसे थायराइड कैंसर हो चुका है। लेकिन वह हिम्मत नहीं हारती और अपने जीवन को काफी मजबूती के साथ आगे बढाती है। मगर फिल्म के हीरो और हीरोइन को एक दूसरे से काफी ज्यादा प्यार हो जाता है। और उनकी जिंदगी ऐसे ही चलती रहती है। एक दिन रिपोर्ट में पता चलता है कि किज्जी कैंसर से लड़कर जीत चुकी है। और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। यह फिल्म दर्शकों को खुलकर जिंदगी जीने का सलीका सिखाती है और समाज के लिए एक सबक की तरह है।

आशिकी 2

आशिक 2 फिल्म मोहित सूरी द्वारा डायरेक्ट की गई है। जो 26 अप्रैल 2013 को सिनेमाघर में रिलीज की गई थी। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिका निभाई है। इनके अलावा शाद रंधावा, महेश ठाकुर, साहिल आचार्य और शुभांगी लटकर जैसे अन्य कलाकारों ने सहायक भूमिका निभाई है।

फिल्म की कहानी काफी इंटरेस्टिंग है। जिसमें आदित्य रॉय कपूर राहुल और श्रद्धा कपूर आरोही की भूमिका में नजर आती है। राहुल एक सफल सिंगर है। जो अपनी जिंदगी से काफी ज्यादा परेशान है। वह अपने आप को शराब के नशे में चकनाचूर रखता है। एक दिन वह शराब के नशे में आरोही को कार से टक्कर मार देता है। इसके बाद राहुल और आरोही एक बार (शराब बार) में मिलते हैं। जहां राहुल आरोही को उसी का गाना काफी बेहतरीन अंदाज में गाते हुए देखता है।

आरोही की आकर्षक आवाज सुनकर राहुल उसे एक सफल सिंगर बनने की ठानता है। और वह यह करने में सफल भी रहता है। मगर इस दौरान राहुल का डाउनफॉल शुरू होता है। जिसके चलते राहुल और आरोही के जीवन में एक नया मोड़ आता है। राहुल आरोही से दूर जाने की कोशिश करता है। मगर वह यह करने में नाकाम रहा। आखिरकार वह आरोही को छोड़ने का एक दृढ़ संकल्प करता है और आरोही के लिए कुछ उम्मीदें छोड़ उससे दूर हो जाता है। फिल्म देखने में काफी सस्पेंस रोमांटिक और इमोशनल है। जो काफी हद तक वास्तविक लगती है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment