बॉलीवुड के वो कलाकार जो पहली फिल्म से ही बन गए थे सुपरस्टार

By: Mukul Singh

On: Wednesday, August 14, 2024 8:17 PM

बॉलीवुड के वो कलाकार जो पहली फिल्म से ही बन गए थे सुपरस्टार
Google News
Follow Us

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारें हैं। जिन्होंने स्टारडम पाने के चक्कर में अपनी पूरी जवानी खफा दी। मगर फिर भी वह सफल न हो सके। जबकि कुछ ऐसे भी अभिनेता हैं, जिनकी पहली ही फिल्म सुपर डुपर हिट हुई। जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। इनमें से कुछ स्टार्स तो अपने स्टारडम को कायम रखने में सफल रहे, जबकि कुछ लोग धीरे-धीरे करके इंडस्ट्री से ओझल हो गए। इस लेख में हम ऐसे ही कलाकारों की जानकारी देंगे, जिन्होंने कई सालों की मेहनत के बराबर सफलता पहले ही फिल्म से हासिल कर ली।

रणवीर सिंह

रणवीर सिंह ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में काफी स्ट्रगल का सामना किया। उन्होंने इंडियाना यूनिवर्सिटी से अपनी डिग्री की पढ़ाई करने के बाद कैफे में वेटर के तौर पर नौकरी शुरू की। ताकि वह अपना खर्चा चला सके। इन्होंने साल 2010 में बैंड बाजा बारात फिल्म से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की। जिसका डायरेक्शन मनीष शर्मा ने किया था। उनकी पहली ही फिल्म हिट निकली। इसके बाद साल 2011 में लेडिस वर्सेस रीक्की बहल, 2013 में बॉम्बे टॉकीज और लुटेरा फिल्म से इन्होंने जबरदस्त कामयाबी हासिल की।

यह आज बॉलीवुड के हाईएस्ट पेइंग एक्टर्स में से एक है। जो बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जाने जाते हैं। जिसका नमूना पेशवा और खिलजी जैसे किरदारो में नजर आता है। 

आलिया भट्ट और वरुण धवन

आलिया भट्ट और वरुण धवन ने एक साथ करियर की शुरुआत की और उनकी पहली फिल्म साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर रिलीज हुई। यह एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म थी। जिसका डायरेक्शन जाने-माने डायरेक्टर करण जौहर ने किया था। फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई। जिसने दोनों ही कलाकारों को स्टारडम पर पहुंचा दिया।

इसके बाद वरुण धवन ने दिलवाले, एबीसीडी – एनी बॉडी कैन डांस 2, बदलापुर जैसी फिल्मों से अपनी कला की छाप छोड़ी। और आलिया भट्ट गली ब्वॉय, raazi, बद्री की दुल्हनिया और डियर जिंदगी जैसी फिल्मों से फिल्म इंडस्ट्री में छा गईं।

अभिनेत्री भाग्यश्री

भाग्यश्री ने बॉलीवुड किंग सलमान खान के साथ 29 दिसंबर 1989 को आई फिल्म “मैंने प्यार किया” के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया। जिसका डायरेक्शन सूरज बड़जात्या द्धारा किया गया था। फिल्म में सलमान और भाग्यश्री की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई. इसके बाद भाग्यश्री हमको दीवाना कर गए, मां संतोषी मां, हेलो गर्ल्स जैसे कई फिल्मों में नजर आई। हालांकि धीरे-धीरे करके इन्हें फिल्मों में काम मिलना कम हो गया हैं। मगर करियर की शुरुआत में इन्होंने काफी कम समय में ही बड़ी सफलता अचीव की थी। 

अमीषा पटेल

अमीषा पटेल ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इन्होंने फेयर एंड लवली, बजाज, लक्स और कैडबरी जैसे कई विज्ञापनों में काम किया। मगर साल 2000 में रितिक रोशन के साथ आई फिल्म “कहो ना प्यार है” ने इन्हें असल पहचान दिलाई। अमीषा पटेल की पहली ही फिल्म हिट साबित हुई। इसके बाद इन्हें कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आने लगे। साल 2001 में सनी देओल के साथ आई ग़दर एक प्रेम कथा ने उनकी सफलता में चार चांद लगा दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment