---Advertisement---

Akanksha Puri Biography in Hindi: आकांक्षा पुरी का जीवन परिचय, अब बॉलीवुड छोड़ भोजपुरी सिनेमा में दिखा रहीं हैं जलवा

By: Mukul Singh

On: Monday, September 2, 2024 8:49 PM

Akanksha Puri Biography in Hindi
Google News
Follow Us
---Advertisement---

Akanksha Puri Biography in Hindi: पापुलर टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी लगातार कंट्रोवर्सी और लाइमलाइट में बनी रहती है। चाहे अभिनेत्री की लव रिलेशन लाइफ हो या प्रोफेशनल लाइफ हर कोई काफी दिलचस्पी रखता है। उन्होंने कई सफल टीवी सीरियल, हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में अपनी कला का जलवा दिखाया है। सलमान खान के सबसे कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस OTT 2 में बतौर कंटेस्टेंट के रूप में दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आई है। हालांकि वह शो में ज्यादा दिन ना टिक सकी। इनकी लग्जरी लाइफ़स्टाइल और आलीशान घर लाखों लोगों का ध्यान खींचता है। आईए जानते हैं, कैसे इंदौर की गलियों से उठकर इसने फिल्मी दुनिया में इतना बड़ा मुकाम आसान किया।

Akanksha Puri Biography in Hindi

आकांक्षा पुरी का जन्म 26 जुलाई 1988 को इंदौर मध्य प्रदेश हिंदू परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम R.K पुरी और माता चित्रापुरी है। इनके पिता रिटायर्ड असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर है। जबकि इनकी माता एक एस्ट्रोलॉजर है। आकांक्षा की शुरुआती एजुकेशन स्थानीय स्कूल Carmel Convent School से पूरी हुई. इसके बाद इन्होंने ग्रेजुएशन की डिग्री  इंदौर यूनिवर्सिटी से प्राप्त की। इनके एक भाई भी हैं। जिसका नाम अमितेशपुरी है। जो एक बिजनेसमैन है। जानकारी के लिए बता दे, आकांक्षा पुरी का बैकग्राउंड और फिल्मी दुनिया का दूर-दूर तक कोई लेना-देना नहीं है। मगर स्टार बनने की चाहत ने आकांक्षा को सपनों की नगरी मुंबई पहुंचा दिया।

Akanksha Puri Family Background

जानकारी के लिए बता दे, फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले आकांक्षा पुरी एक एयर होस्टेस की भूमिका में नौकरी करती थी। मगर वह एक टीवी स्टार बनना चाहती थी। इसके लिए वह अपनी नौकरी छोड़ मुंबई जा पहुंची। मुंबई आने के बाद आकांक्षा ने अपना कैरियर बतौर मॉडल के रूप में शुरू किया। आकांक्षा को मॉडलिंग के क्षेत्र में शानदार सफलता मिली। इसके बाद आकांक्षा धीरे-धीरे एक्टिंग की ओर जाने लगी। आकांक्षा ने न केवल मॉडलिंग बल्कि टीवी सीरियल में भी अपना दमदार कौशल दिखाया।

आकांक्षा पुरी ने अब तक विघ्नहर्ता गणेश, हनी ट्रैप दस्ता, श्रीगणेश, सिमरन द लॉस्ट सोल, जय गणेश और इंस्पेक्टर अविनाश जैसे कई बड़े टीवी सीरियल में काम किया है। जिनसे उन्हें शानदार प्रसिद्धि हासिल हुई।

Akanksha Puri की फिल्में

Akanksha Puri ने मॉडलिंग से शुरुआत करते हुए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। जहां कई सफल टीवी सीरियल देने के बाद उन्होंने मलयालम, कन्नड़, तमिल और कई हिंदी फिल्मों में भी अहम भूमिका निभाई। साल 2015 में रिलीज हुई कैलेंडर गर्ल फिल्म में आकांक्षा पुरी ने लीड रोल निभाकर लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया। उनकी सफल फिल्मों में एक्शन, अलेक्स पांडियन, तिहार, पेरिस टू लॉर्ड, रोमांस, अमर अकबर एंथोनी (2015) और दुश्मन दुनिया का जैसी फिल्मों का नाम शामिल है।

आकांक्षा पुरी लव एंड रिलेशन लाइफ

आकांक्षा पुरी अपनी लव एंड रिलेशन लाइफ को लेकर लगातार विवादों की घेरे में नजर आ चुकी है। Bigg Boss Contestant पारस छाबड़ा उनके पहले प्रेमी बने, जिनके साथ लंबे समय तक रिलेशन चला। मगर साल 2017 में पारस ने बिग बॉस शो में एंट्री ली। इसके साथ ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया। इसके बाद आकांक्षा के साथ सिंगर मिका सिंह का नाम सामने आया। कहा जाता है, कि दोनों ने एक दूसरे को वरमाला भी पहनाई थी। मगर बाद में मीका सिंह ने आकांक्षा को सिर्फ एक दोस्त कहकर मुंह मोड़ लिया।

इन दोनों के अलावा आकांक्षा के साथ बिग बॉस के दमदार कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला का नाम भी जुड़ चुका है। दोनों लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। जानकारी के लिए बता दे, सिद्धार्थ शुक्ला अब इस दुनिया में नहीं रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment